दिल्ली में आज 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान किया गया दर्ज 

नई दिल्ली, 01 जनवरी - दिल्ली में आज भी अच्छी खासी सर्दी है। सफदरजंग में 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, कई इलाकों में धुंध भी छाई हुई है। इंडिया गेट पर सुबह कोहरा देखने को मिला।