भारतीय तेल निगम द्वारा पी.आर.टी.सी. से डीज़ल की कीमतों में समझौता

पटियाला, 1 जनवरी (जसपाल सिंह ढिल्लों) : पी.आर.टी.सी. और भारतीय तेल निगम (इंडियन ऑयल कार्पोरेशन) ने डीज़ल की खरीद पर 1.98 पैसे प्रति लीटर की दर से रियायत देने का पांच वर्षीय इकरार किया। इस संबंधी पी.आर.टी.सी. के प्रबंध निर्देशक गुरलवलीन सिंह सिद्धू और तेल निगम के डिवीज़नल इंस्टीच्यूट बिजनसके जनरल मैनेजर कपिल भट्ट द्वारा इस समझौते पर नवम्बर 2024 तक डीज़ल की खरीद पर कुल 1.98 रुपये प्रति लीटर की दर से रियायत दी जाएगी, जिसमें पी.आर.टी.सी. को पांच वर्ष में 30 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ होगा। स. सिद्धू ने बताया कि यह समझौता पी.आर.टी.सी. के लिए वरदान साबित होगा। इस मौके पर चेयरमैन पी.आर.टी.सी. के.के. शर्मा ने आई.ओ.सी. से हुए समझौते पर खुशी जाहिर करते कहा कि इससे पी.आर.टी.सी. को आने वाले पांच वर्ष में काफी वित्तीय लाभ होगा, जिससे अदारा और मजबूत होगा। उन्होंने इस समझौते के लिए आई.ओ.सी. का धन्यवाद किया। इस मौके पर पी.आर.टी.सी. के जनरल मैनजर (प्रशासन) सुरिन्द्र सिंह, उप कंट्रोलर (वित्त और लेखा) प्रेम लाल और आईओ.सी. द्वारा संदीप नागपाल और हरविंदर कैंथ और अन्य अधिकारी भी हाजिर थे।