'मेंटल' हो गए हैं सुखजिन्दर सिंह रंधावा - सुखबीर बादल

चंडीगढ़, 03 जनवरी - (सुरिन्दरपाल) - कैबनिट मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा द्वारा बिक्रम सिंह मजीठिया के अकाली दल पर कब्जा करने वाले बयान पर बोलते हुए शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि रंधावा 'मेंटल' हो गए हैं। चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल (बादल) की हुई कोर कमेटी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुखबीर सिंह बादल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति श्री गुरु नानक देव जी के बारे में गलत बोल सकता है, वह कुछ भी बोल सकता है।