गुजरात में तोड़ी गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा

अहमदाबाद, 04 जनवरी - गुजरात के अमरेली जिले में हरि कृष्णा झील के पास स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को कल रात अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।