पीएम मोदी ने मुरली मनोहर जोशी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 05 जनवरी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं और उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की। मोदी ने आज  ट्विटर पर लिखा, मुरली मनोहर जोशी जी को उनके जन्मदिन पर बधाई। जोशी जी ने राजनीति, संसद और एक मंत्री के रूप में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान देश में उल्लेखनीय योगदान दिया है। वह राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने और राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के मामले में दृढ़ निश्चयी हैं।