राहुल और प्रियंका गांधी ने गुमराह कर भड़काया दंगा - अमित शाह

नई दिल्ली, 05 जनवरी - बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली में 'बूथ कार्यकर्ता  सम्मेलन' में बोलते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने लोगों को गुमराह करके दंगा भड़काया है। क्या आप ऐसी सरकार चाहते हो, जो दिल्ली में दंगे करवाए?''