कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या 

श्री चमकौर साहिब, 05 जनवरी - (जगमोहण सिंह नारंग) - नजदीकी गांव कीड़ीअफगाना में कर्ज से परेशान एक किसान द्वारा आत्महत्या किये जाने की खबर मिली है। मृतक की पहचान बेअंत सिंह पुत्र सुच्चा सिंह के रूप में हुई है। किसान बेअंत सिंह के रिश्तेदार लखविन्दर सिंह ने बताया कि बेअंत सिंह पर करीब 6-7 लाख रुपए का कर्ज था, जिसके चलते वह परेशान रहता था। इसी परेशानी के कारण उसने आत्महत्या कर ली। वहीं मामले की जांच में जुटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रोपड़ में भेज दिया है।