जिस तरह जेएनयू पर हमला हुआ वह दिखाता है कि देश में अब प्रजातंत्र का राज नहीं बचा - सुरजेवाला

नई दिल्ली, 06 जनवरी - कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला व अन्य कांग्रेसी नेताओं ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र सरकार पर जेएनयू हिंसा के लिए हमला बोला। सुरजेवाला ने कहा कि जिस तरह से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में घुसकर लड़कियों के हॉस्टलों में हिंसा की गई। एक-एक छात्रों के साथ शिक्षकों पर हमला किया वो याद दिलाता है कि इस देश में अब प्रजातंत्र का शासन नहीं बचा है। मोदी जी और अमित शाह जी आप छात्रों पर लाठियां क्यों बरसाते हैं। सुरजेवाला ने कहा, पूरा देश इस बात का गवाह है कि कैसे कल राज्य प्रायोजित गुंडागर्दी और आतंकवाद जेएनयू में हुआ। यह सब जेएनयू प्रशासन और दिल्ली पुलिस की आंखों के सामने हुआ जो सीधे तौर पर गृहमंत्री अमित शाह के नियंत्रण में है।