दिल्ली में तापमान 13 डिग्री, आज बारिश की संभावना

नई दिल्ली, 07 जनवरी - दिल्ली के कुछ इलाकों में सोमवार को हल्की बूंदा बांदी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आज एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। आज व कल बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है। इससे तापमान में फिर से गिरावट होगी और ठंड बढ़ेगी। वहीं आठ जनवरी के बाद कोहरा लोगों को परेशान करेगा। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही धूप नहीं निकली। पूरे दिन बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। शाम होते-होते हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री दर्ज किया गया।