जेएनयू हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचीं दीपिका पादुकोण

नई दिल्ली, 07 जनवरी - दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा के बाद देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन चल रहा है। वहीं आज बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में जेएनयू पहुंचीं। यहां वो करीब 10 मिनट तक रूकी थीं, हालांकि वो कुछ भी कहने से बचती रहीं।