कनाडा की राजधानी ओट्टावा में गोलीबारी, 1 की मौत, 3 घायल

ओटावा, 9 जनवरी - कनाडा के ओटावा शहर में गोलीबारी की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां गोलीबारी में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। यह घटना कनाडा की संसद के पास हुई है। जब घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो उसे चार घायल लोग मिले, जिन्हें गोली लगी थी। इस हमले में एक 15 वर्ष के बच्चे को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।