जेएनयू के वाइस चांसलर को तुरंत पद से हटाना चाहिए - मुरली मनोहर जोशी

दिल्ली, 09 जनवरी - बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने जेएनयू विवाद पर अपने ट्वीट संदेश में कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने दो बार जेएनयू के वाइस चांसलर को जेएनयू में फीस वृद्धि के मुद्दे को सुलझाने के लिए एक जायज वर्किंग फार्मूला लागू करने के लिए कहा था। वाइस चांसलर को छात्रों और अध्यापकों से मिलकर बात करने की सलाह भी दी गई थी। यह खौफनाक है कि वाइस चांसलर ने सरकार के आदेश को लागू नहीं करने का हठ अपनाया। यह नजरिया निंदनीय है और मेरी राय में ऐसे वाइस चांसलर को पद पर बने रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।