नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ मामले में डीआईजी निशिकांत मोरे निलंबित

मुंबई, 09 जनवरी - नवी मुंबई में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और उसके गायब होने के मामले में डीआईजी निशिकांत मोरे को निलंबित कर दिया गया। डीआईजी पर एक नाबालिग लड़की ने बर्थ-डे पार्टी के दौरान छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। पीड़िता ने तलोजा पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने डीआईजी निशिकांत मोरे पर आरोप लगाया था कि 5 जून को एक बर्थ-डे पार्टी के दौरान यह घटना हुई थी।