पाक में सिक्ख युवक की हत्या कराने वाली उसकी मंगेतर गिरफ्तार 

अमृतसर, 10 जनवरी - (सुरिन्दर कोछड़) - पाकिस्तान के राज्य खैबर पखतूनखवा के पिशावर शहर में सिक्ख पत्रकार हरमीत सिंह के छोटे भाई परविन्दर सिंह (24 साल) पुत्र गौतम राम का पेशेवार व्यक्तियों से हत्या करवाने वाली उसकी मंगेतर को पिशावर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसी हफ्ते 5 जनवरी को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर शांगला निवासी परविन्दर सिंह की हत्या की थी। हरमीत सिंह ने 'अजीत' के साथ उक्त जानकारी सांझी करते हुए बताया कि उसका छोटा भाई परविन्दर सिंह जोकि मलेशिया में कारोबार करता था, का इसी हफ़्ते विवाह तह किया गया था। उन्होंने कहा कि परविन्दर के हत्या के बाद यह अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसकी हत्या उस समय पर की जब वह विवाह की तैयारी और खरीददारी करने के लिए पिशावर पहुंचा हुआ था। वहीं पिशावर पुलिस ने परविन्दर सिंह के कातिलों को गिरफ्तार करने के उपरांत बताया कि मृतक की जिस प्रेम कुमारी नाम की लड़की के साथ मंगनी हुई थी, वह इस रिश्ते से खुश नहीं थी और इस रिश्ते को खत्म करना चाहती थी। इस सबके चलते उसने साजिश के अंतर्गत परविन्दर को मरदान शहर में बुलाकर तीन पेशेवार व्यक्तियों से उसे अगवा करवाया, जहां उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक प्रेम कुमारी ने इस वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्तियों को 7 लाख रुपए दिए हैं।