प्रिंस हैरी ने मेगन से मिलने कनाडा जाने की योजना टाली 

लंदन, 11 जनवरी (भाषा) : प्रिंस हैरी ने इस हफ्ते के अंत में कनाडा जाकर पत्नी मेगन और आठ महीने के अपने बेटे आर्ची से मिलने की योजना कथित तौर पर टाल दी है।  शाही भूमिकाओं से पीछे हटने की शाही दंपति की घोषणा के बाद दोनों (प्रिंस और मेगन) की भविष्य की भूमिकाएं निर्धारित करने पर चर्चाएं जारी हैं।