गोली लगने से निजी स्कूल की अध्यापिका की मौत

खन्ना,13 जनवरी - (हरजिन्दर सिंह लाल) - आज सुबह प्रातःकाल खन्ना के गुलमोहर नगर की निवासी और निजी स्कूल की अध्यापिका अंजलि की गोली लगने से मौत होने की खबर मिली है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि यह मामला कत्ल का है या खुदकुशी का। एसएचओ खन्ना सिटी- 2 कीमती लाल ने बताया कि मामले की जांच के लिए फिंगर प्रिंट और अन्य तकनीकी तरीके इस्तेमाल किये जा रहे हैं।