सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल

तपा मंडी,13 जनवरी - (विजय शर्मा) - सड़क हादसे में तपा के एक युवक की मौत और एक अन्य के घायल होने की खबर मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के मुनीम अशोक कुमार मारवाड़ी का बेटा भगवंत कुमार अंकु अपने साथी के साथ तपा को आ रहा था कि इस दौरान चंडीगढ़ के समीप उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में भगवंत अंकु की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इस दुखदाई खबर का पता लगते ही पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई।