अश्वनी शर्मा का पंजाब भाजपा का अध्यक्ष बनना लगभग तय 

जालंधर,16 जनवरी - (चिराग शर्मा) - आज जालंधर के सर्कट हाऊस में पंजाब भाजपा के अध्यक्ष को लेकर नामांकन दाखिल करवाने के दौरान सिर्फ अश्वनी शर्मा की ओर से ही नामांकन दाखिल किया गया। जिससे यह साफ हो रहा है कि पंजाब भाजपा के अगले अध्यक्ष अश्वनी शर्मा होंगे।