आंध्र प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों के नामों का ऐलान

नई दिल्ली,16 जनवरी - कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आंध्र प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों के नामों का ऐलान कर दिया है। डॉ. साके सैलजानाथ को आंध्र प्रदेश का पार्टी अध्यक्ष चुना गया है। वहीं एन तुलसी रेड्डी और एसएम वाली को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है।