बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों को चार वर्गों में विभाजित किया

नयी दिल्ली, 16 जनवरी (वार्ता) : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय खिलाड़ियों के लिए चार वर्गों में विभाजित अपने केंद्रीय अनुबंद की सूची जारी की जिसमें ए प्लस, ए, बी और सी ग्रेड शामिल हैं जिसमें कुल 27 खिलाड़ी शामिल हैं। पूर्व भारतीय कप्तान धोनी के लिये निश्चित ही यह बड़ा झटका है जो अब तक संन्यास के सवाल पर चुप्पी सादे बैठे हैं। उम्मीद थी कि धोनी विश्वकप-2019 के बाद करियर पर विराम लगा लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने इसके बाद संकेत दिये थे कि अब धोनी का टीम में स्वत: चयन संभव नहीं है। धोनी सेना के साथ ट्रेनिंग के लिये अवकाश पर चले गये थे, जिसके बाद उनकी टीम में वापसी की उम्मीद थी लेकिन उन्हें सीमित ओवर प्रारूप में नहीं चुना गया। राष्ट्रीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने हालांकि कहा था कि यदि धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छा खेलेंगे तो उन्हें टी-20 विश्वकप में चुना जा सकता है। बोर्ड का करार अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 की अवधि के लिये है, लेकिन इस बार खिलाड़ियों की संख्या पिछली बार के 29 के बजाय कम कर 27 कर दी गयी है।