इन्वेस्टमेंट को लेकर  कितनी स्मार्ट हैं आप ?

कहते हैं पैसा, पैसे को बनाता है। ‘मनी मेक्स मनी’ लेकिन पैसा, पैसे को तभी बनाता है, जब आप इसके गुर जानती हों। कहने का मतलब आप जब पैसे को ऐसी जगह इन्वेस्ट करती हैं, जहां से लाभ होता है तो जरूर पैसा बढ़ता है। हालांकि दुनिया में कोई भी ऐसा शख्स नहीं है जो 100 फीसदी दवा कर सके कि वह जहां भी पैसा लगायेगा, उसे लाभ ही होगा। फिर भी कुछ लोगों को इन्वेस्टमेंट से अकसर फायदा होता है और कुछ लोगों को अकसर नुकसान। सवाल है ऐसा क्यों होता है? इसलिए क्योंकि जिन्हें नुकसान होता है, वे पैसे को स्मार्ट ढंग से इन्वेस्टमेंट करने का तरीका नहीं जानते होते। क्या आप यह तरीका जानती हैं? आइये परखते हैं. आपकी इन्वेस्टमेंट स्किल।
1. निवेश करने के पहले क्या लाभदायी निवेश का गणित समझना जरूरी है।
क. हां, बिल्कुल भले हम एक्सपर्ट न हों लेकिन निवेश के गणित की बुनियादी बातें तो समझ ही लेनी चाहिए।
ख. हर कोई चाहकर भी नहीं समझ सकता, इसलिए इस फेर में पड़ना समझदारी नहीं है।
ग. अगर हर बात निवेशक को ही समझना जरूरी हो तो फिर ये सलाहकार किसलिए हैं।
2. निवेश में फायदे की सर्वाधिक गारंटी है।
क. जानकार की सलाह पर किया गया निवेश।
ख. धैर्य बनाये रखना।
ग. अच्छी किस्मत का होना।
3. निवेश का एक स्मार्ट तरीका यह है।
क. उसी कंपनी पर निवेश करें, जिस पर ज्यादा लोग करते हों।
ख. उस कंपनी पर जो अतीत में लगातार फली फूली हो।
ग. एक जगह की बजाय कई जगहों पर थोड़ा-थोड़ा निवेश करें।
4. सार्वजनिक भविष्य निधि यानी पीपीएफ  पर निवेश इसलिए फायदेमंद है क्योंकि?
क. यह सरकार द्वारा समर्थित होने से सुरक्षित है।
ख. इसमें आकर्षक ब्याज मिलता है।
ग. यह धारा 80सी के तहत ब्याज की आय को कर से मुक्त करती है।
5. स्मार्ट निवेश का एक मजबूत सिद्धांत यह भी है.
क. बहुत कम उम्र में निवेश शुरु कर देना।
ख. शुरु से ही काफी ज्यादा पैसे निवेश करना।
ग. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में निवेश करना।
निष्कर्ष : अगर आपने सभी सवालों को ध्यान से पढ़ा है और तुक्के की बजाय अपनी स्पष्ट राय के चलते जवाबों को टिक किया है, तो हम बताते हैं कि आपका इन्वेस्टमेंट संबंधी ज्ञान कितना पुख्ता है। 
क. यदि आपने 15 से ज्यादा अंक हासिल किया है तो इन्वेस्टमेंट संबंधी आपकी समझ शानदार है। निश्चित रूप से आप भविष्य में काफी समृद्धि हासिल करेंगी। ख. यदि आपके हासिल अंक 10 या इससे कम हैं तो निवेश को लेकर आपकी समझ आधी अधूरी या दूसरे को देखकर फैसला लेने वाली है।  
ग. यदि आपके हासिल अंक 10 से ज्यादा मगर 15 से कम हैं तो आप इन्वेस्टमेंट के तौर तरीकों को जानते हुए भी कभी कभी कंफ्यूज हो जाती हैं। अत: अपनी समझ को और साफ बनाना जरूरी है। -  इमेज रिफ्लेक्शन से

-प्रस्तुति : पिंकी अरोड़ा