राज्य सरकार की उपलब्धियोें का संदेश लोगाें में लेकर जाएगी यूथ कांग्रेस : जाखड़ 

चंडीगढ़, 17 जनवरी (विक्रमजीत सिंह मान) : पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आज यहां कहा कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्त्ता प्रदेश की कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की उपलब्धियाें का संदेश घर-घर लेकर जाएगी। वह आज यहां यूथ कांग्रेस के नए पदाधिकारियाें के साथ पहली बैठक में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली मनमोहन सिंह सरकार ने 10 वर्षों में क्रांतिकारी काम किए थे जबकि अब पंजाब में भी कांग्रेस सरकार ने तीन वर्ष में बड़े काम किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा लोक सेवा के लिए किए कार्यों को जनता में लेकर जाने की ज़रूरत है और यूथ कांग्रेस यह फज़र् बाखूबी निभाएगी। जाखड़ ने कहा कि उनकी पार्टी ने 5.80 लाख किसानों के कज़र् माफ किए हैं। इसी तरह 44 लाख परिवारों को स्वास्थ्य बीमा योजना में शामिल कर उन्हें 5 लाख रुपए के नकदी रहित इलाज की सुविधा दी है। उन्होंने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्त्ताआें को प्रदेश में मोदी सरकार की गलत नीतियों से लोगों को अवगत करवाने के साथ-साथ कांग्रेस सरकार के किए कार्यों बारे भी लोगों को बताने के लिए भी कहा। इस अवसर पर पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष वरिंदर सिंह ढिल्लों, पंजाब यूथ कांग्रेस प्रभारी बंटी सैलके, पंजाब महिला कांग्रेस की प्रभारी ममता भूपेश मंत्री राजस्थान सरकार व पंजाब महिला कांग्रेस के अध्यक्ष ममता दत्ता भी मौजूद थे।
जाखड़ ने महिला कांग्रेस के साथ भी की बैठक
सुनील जाखड़ द्वारा आज पंजाब महिला कांग्रेस के साथ भी बैठक की गई जिस दौरान पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता दत्ता व पंजाब महिला कांग्रेस के प्रभारी ममता बुपेश विशेष तौर पर शामिल थे। इस अवसर पर पंजाब महिला कांग्रेस के ज़िलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व सचिव भी मौजूद थे। बैठक में पंजाब महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता दत्ता ने सभी ज़िलाध्यक्षों को अपने-अपने ज़िले की महिला कांग्रेस टीम को मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि पंजाब महिला कांग्रेस कैप्टन सरकार द्वारा किए जा रहे हैं कि लोक भलाई के कार्यों का प्रचार घर-घर तक पहुंचाए। इस अवसर पर ज़िला महिला कांगे्रस अध्यक्ष स्वर्णजीत कौर,  किरन ढिल्लों, गुरशरण कौर, लीना टपारिया, नीलम रानी,  गुरदीप कौर, तजिंदर सेठी, जसलीन सेठी, गुरविंदर कौर पतंगा, सिमरत कौर धालीवाल, शीला मसीह, परमजीत कपूरे, शील नारंग, सुषमा रानी मोना, कमलजीत कौर,  नरेश शर्मा, रविंदर बजाज आदि मौजूद थे।