निर्भया केस में दोषियों के वकील एपी सिंह को नोटिस जारी 

नई दिल्ली,18 जनवरी - राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बार काउंसिल ने निर्भया दुष्कर्म मामले में दोषियों के वकील एपी सिंह को नोटिस जारी किया है। बार काउंसिल ने उनसे दो हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली हाईकोर्ट से जुड़े एक मामले में बार काउंसिल एपी सिंह को यह नोटिस जारी की है। दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में दिल्ली बार काउंसिल से सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था। हाईकोर्ट ने सिंह पर 25000 रुपये का जुर्माना भी लगाया था। सिंह पर आरोप है कि समन के बाद भी वह अदालत में मौजूद नहीं थे।