बच्चों को पालने के लिए ‘डेनमार्क’ विश्व का सबसे अच्छा देश

नई दिल्ली, 19 जनवरी (इंट) : बच्चों को अच्छे से  पालने संबंधित एक रिपोर्ट सामने आई जिसके अनुसार डेनमार्क  बच्चों को पालने के लिए दुनिया का सबसे अच्छा देश हैं। दूसरे नंबर पर स्वीडन और तीसरे नंबर नॉर्वे है। बच्चों को पालने के मामले में आस्ट्रेलिया 9वें और यूके 11वें नंबर पर है। इस कड़ी में यूनाइटेड स्टेट का 18वां स्थान मिला है। अगर भारत की बात करे तो उसने गत वर्ष से कुछ सुधार किया है। गत वर्ष भारत इस सूची में 65वें स्थान पर था और इस वर्ष वह 59वें स्थान पर है। इस सर्वे का नाम बेस्ट कंट्रीज रिपोर्ट है, जिसे 2016 से हर वर्ष किया जाता है। इस सर्वे में रैंकिग ह्मूमन राइट, परिवार में खुशनुमा माहौल, जेंडर समानता, इनकम समानता, सुरक्षा, शिक्षा और हैल्थ को ध्यान में रखकर किया जाता है।