भारतीय किसान यूनियन राजेवाल द्वारा दिया गया रोष धरना

नाभा, 20 जनवरी - (कर्मजीत सिंह) -आज भारतीय किसान यूनियन राजेवाल की तरफ से पंजाब प्रधान बलवीर सिंह राजेवाल के नेतृत्व में उप-मंडल मैजिस्ट्रेट और उप पुलिस कप्तान नाभा के कार्यालय के समक्ष रोष धरना दिया गया। किसानों के अनुसार, केंद्र सरकार आढतियों और किसानों में दरार डालने जा रही है, जिसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। किसानों ने यह भी कहा कि यह नया कानून हम लागू नहीं होने देंगे, चाहे हमारी जानें चलीं जाये।