पूर्वी लंदन में तीन सिख युवकों की बेरहमी से हत्या 

लंदन, 20 जनवरी (मनप्रीत सिंह बधनी कलां) : पूर्वी लंदन के क्षेत्र इल्फोर्ड में तीन सिख नौजवानों का तेज़धार हथियारों से कत्ल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार यह घटना कल सायं 7.38 बजे अल्मस्टैड रोड, सैवनकिंग्ज़, इल्फोर्ड में हुई और मृतकों की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जाती है। दो नौजवानों को गंभीर हालत में हवाई एम्बुलैंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया जिनको बाद में मृत घोषित कर दिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में मृतकों की गर्दन से खून बह रहा था और सड़कें खून से लथपथ थी। चीफ सुपरिंटैंडैंट स्टीव क्लेमैन ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और अभी इसके बारे कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी, परंतु पुलिस ने पुष्टि की है कि मृतक लोग सिख समुदाय से संबंधित थे। मैट्रोपुलिटन पुलिस ने रैडब्रिज बारो में कल सुबह 8 बजे तक धारा 60 लगा दी है जिसके अधीन पुलिस किसी भी व्यक्ति को रोक कर तलाशी ले सकती है। पुलिस जांच टीम ने मौके पर गवाहों को आगे आने के लिए कहा है और छुरेबाज़ी की घटना के बारे जानकारी देने की अपील की है। पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले इस क्षेत्र में पंजाबी गायक के समारोह में भी कुछ लोगों की आपसी लड़ाई हुई थी, लेकिन स्पष्ट  नहीं हो सका की कि यह उसी लड़ाई का परिणाम है। उपरोक्त घटना से संबंध में पुलिस ने दो सिख मूल के 29 और 39 वर्षीय व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए व्यक्ति और मृतक एक दूसरे को जानते थे।