पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से हेमंत सोरेन को मिला चैम्पियंस ऑफ चेंज सम्मान

नई दिल्ली, 20 जनवरी - झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड-2019 से नवाजा गया। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने हेमंत सोरेन समेत देश की कई नामचीन हस्तियों को इस अवार्ड से सम्मानित किया। सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा को भी इस सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड के बरहेट और दुमका विधानसभा क्षेत्र में एक जनप्रतिनिधि के रूप बेहतर और अनुकरणीय कार्य करने के लिए चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड - 2019 से सम्मानित किया गया।