शाहीन बाग प्रदर्शन: दोपहर बाद दिल्ली के उपराज्यपाल से मिलेंगे प्रदर्शनकारी


नई दिल्ली, 21 जनवरी दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन को एक महीने का समय बीत चुका है। आज दोपहर बाद दिल्ली के उपराज्यपाल से प्रदर्शनकारी मिलेंगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि केंद्र की मोदी सरकार सीएए को वापस से या फिर इसमें बदलाव करें।