बिलों के बकाए को लेकर जल सप्लाई विभाग के एस.डी.ओ. ने कार्यालय में चलाई गोली

संगरूर, 21 जनवरी (सत्यम्/सुखजिन्द्र सिंह) : जल सप्लाई तथा सीवरेज बोर्ड के स्थानीय कार्यालय में एक एस.डी.ओ. द्वारा चलाई गोली से विभाग के ही कलर्क तथा ड्राईवर के घायल होने का समाचार मिला है। मामले की जांच कर रहे थाना सिटी के सहायक थानेदार सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल में उपचारधीन जल सप्लाई विभाग के कलर्क अशोक वर्मा तथा ड्राईवर बलकार सिंह ने पुलिस पास बयान दर्ज करवाए हैं कि टी.ए. के बिलों के बकाये को लेकर जल सप्लाई तथा सीवरेज बोर्ड के बरनाला कार्यालय में तैनात एस.डी.ओ. हरशरण सिंह आज अपने साथियों सहित संगरूर कार्यालय में आया तथा अकाऊंटैंट अर्जुन देव पर बिल न निकालने का आरोप लगाते लड़ाई झगड़ा करने लगा। अर्जुन देव से तकरारबाज़ी करने के बाद एस.डी.ओ. के साथ लगते कमरे में आ गया जहां वह (अशोक वर्मा) मौजूद था। कमरे में दाखिल होते ही एस.डी.ओ. हरशरन सिंह कलर्क अशोक वर्मा को अभद्र शब्दों में बोलने लगा जिसके चलते अशोक वर्मा सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारी कार्यालय के मेन गेट में आ गए तथा उन द्वारा अपनी यूनियन के अध्यक्ष रामेश बागड़ी को मौके पर बुला लिया। अध्यक्ष रमेश बागड़ी तथा इसके साथ आया नगर कौंसिल का ड्राईवर बलकार सिंह अभी एस.डी.ओ. हरशरन सिंह से बातचीत कर रहा था कि उसने अशोक वर्मा पर पिस्टल तान लिया। जैसे ही एस.डी.ओ. ने वर्मा पर पिस्टल ताणा तो अध्यक्ष रामेश बागड़ी एस.डी.ओ. को ऐसा करने से रोकने लगा तथा उसका पिस्टल वाला हाथ पकड़कर नीचे की ओर कर दिया जिसके चलते एस.डी.ओ. ने गोली चला दी जो साथ ही खड़े क्लर्क अशोक वर्मा के पैर को छू कर निकल गई तथा रामेश बागड़ी के साथ आए ड्राईवर बलकार सिंह के पैर पर भी गोली का छरा लगा। उन्होंने बताया कि अशोक कुमार अनुसार एस.डी.ओ. हरशरन सिंह के साथ 3-4 और अज्ञात व्यक्ति भी थे, जिनमें एक पास रिवाल्वर तथा एक और के पास लोहे की रॉड थी। उन्होंने बताया कि अशोक वर्मा तथा बलकार सिंह के बयानों के आधार पर एस.डी.ओ. हरशरन सिंह तथा उसके अज्ञात साथियों पर इरादा कत्ल तथा असला एकट तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंचे थाना सिटी प्रमुख इंस्पैक्टर गुरभजन सिंह ने जांच शुरू कर दी।