कैबिनेट मंत्री बाजवा ने गोबर से लकडी बनाने वाली मशीन की भेंट 

बटाला, 24 जनवरी - (काहलों) - कैबिनेट मंत्री तृप्त बाजवा ने आज गौशाला बटाला में महाशय गोकुल चंद को गोबर से लकडी बनाने वाली मशीन भेंट की। इसके इलावा उन्होंने एक मशीन फतेहगढ़ चूड़ियां को भी दी। इस मशीन से 300 किलो गोबर से 200 किलो सूखी लकड़ी  मिलेगी। गोबर की यह लकड़ी शमशानघाट, ईंटों के भट्टे, फ़ैक्टरियों आदि में बेची जा सकती है। इस मौके कैबिनेट मंत्री बाजवा ने यह भी ऐलान किया कोशिश की जा रही है कि यहां एक वैटरनरी एंबुलेंस भी दी जाये।