जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बने : रामदेव

नई दिल्ली, 24 जनवरी (वार्ता) : योग गुरु बाबा रामदेव ने सरकार से देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाने की मांग की है। स्वामी रामदेव ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार को जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कठोर कदम उठाना चाहिए तथा दो से अधिक बच्चा पैदा करने वालों को दंडित किये जाने का प्रावधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की आबादी 125 करोड़ से अधिक हो गई है और यह नियंत्रित नहीं हो रही है। इस पर सोचना होगा। उन्होंने कहा कि देश में प्राकृतिक संसाधन सीमित हैं।