गणतंत्र दिवस : सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट

नई दिल्ली, 25 जनवरी - गणतंत्र दिवस की परेड 26 जनवरी को सुबह 9.50 बजे शुरू होगी। परेड से संबंधित कार्यक्रम इंडिया गेट पर सुबह नौ बजे शुरू हो जाएंगे। परेड में किसी तरह की बाधा न हो इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा चक्र को चार भागों में बांटा गया है। परेड विजय चौक, राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, रेड फोर्ट चौक होते हुए लाल किला मैदान पहुंचेगी। इस दौरान चार मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।