गणतंत्र दिवस पर 1040 लोगों को मिलेगा सेवा पदक

नई दिल्ली, 25 जनवरी - गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 1040 लोगों को सेवा पदक दिये जाने की घाेषणा की गई  है। जिनमें से चार लोगों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिया जाएगा, जबकि 286 लोगों को पुलिस पदक के लिए चयनित किया गया है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक 93 लोगों को मिलेगा, जबकि 657 लोगों को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा।