चोटिल खलील अहमद हुए न्यूजीलैंड दौरे से बाहर 

नई दिल्ली, 25 जनवरी - लेफ्ट आर्म पेसर खलील अहमद न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो चुके हैं। खलील के बाएं हाथ की कलाई में फ्रेक्चर आ गया है, जिसके चलते उन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर गई इंडिया-ए से अलग होना पड़ा है। खलील को ये चोट 22 जनवरी को न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ पहले वनडे मैच में लगी थी।