अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी

जंडियाला मंजकी, 25 जनवरी - (सुरजीत सिंह जंडियाला) - थाना सदर जालंधर के अधीन आते स्थानीय पुलिस चौकी के इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। इस संबंधी पूछने पर पुलिस चौकी जंडियाला के इंचार्ज एएसआई जसवीर चंद ने बताया कि धनी गांव से बंडाला सड़क पर गांव पंडोरी मुशारकती के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जिसकी तुरंत पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि इस संबंधी कुछ राहगीरों की ओर से फोन करके जानकारी दी गई थी। घटनास्थल पर मृतक का कोई भी पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला, जिस कारण मृतक देह को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में 72 घंटो के लिए रखा गया है।