गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति कोविंद का देश के नाम संबोधन

नई दिल्ली, 25 जनवरी - 71वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कहा कि देश गणतंत्र के लोगों से ही चलता है। हमने 26 जनवरी, 1950 को संविधान को अंगीकार किया था। तब से प्रतिवर्ष हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के तीन अंग- विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका। यह स्वायत्त होने के बावजूद एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की शक्ति इसके लोगों में ही निहित है। हम महात्मा गांधी के आदर्शों को मानते हुए लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति प्रतिबद्ध रहे हैं। विकास के लिए यही सबसे उत्तम मार्ग है।