एआईजी चौहान और इंस्पेक्टर बराड़ समेत दो अन्य आधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति मेडल 

चंडीगढ़, 25 जनवरी - एआईजी गुरमीत सिंह चौहान, इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह बराड़ और बलविन्दर सिंह एसआई और किरपाल सिंह एएसआई को कल गणतंत्र दिवस के मौके पर वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस अवार्ड दिया जा रहा है। इसके इलावा एडीजीपी शशि प्रभा दिवेदी, डीएसपी हरविन्दरपाल सिंह को विशेष और एसपी सुखदेव सिंह विर्क समेत 15 अन्य पुलिस आधिकारियों और जवानों को बेहतरीन सेवाओं के लिए सम्मानित किया जा रहा है।