गांधी के सत्य और अहिंसा के संदेश आज के समय में ज्यादा जरूरी - राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 25 जनवरी - 71वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कहा कि राष्ट्र-निर्माण के लिए महात्मा गांधी के विचार आज भी पूरी तरह से प्रासंगिक हैं। सत्य और अहिंसा का उनका संदेश हमारे आज के समय में और भी अधिक आवश्यक हो गया है। इस शताब्दी में जन्मे युवा, बढ़-चढ़ कर, राष्ट्रीय विचार-प्रवाह में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। मुझे, इन युवाओं में एक उभरते हुए नए भारत की झलक दिखाई देती है।