कैसे बना भारत का संविधान ?

* सर्वप्रथम सन् 1895 में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने यह मांग की थी कि अंग्रेज़ों के अधीनस्थ भारतवर्ष का संविधान स्वयं भारतीयों द्वारा ही बनाया जाना चाहिए, लेकिन तिलक के सहयोगियों द्वारा भारत के लिए स्वराज्य विधेयक के प्रारूप को, जिसमें पहली बार भारत के लिए स्वतंत्र संविधान सभा के गठन की मांग की गई थी, ब्रिटिश सरकार द्वारा ठुकरा दिया गया था।
* 1922 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने मांग की थी कि भारत का राजनीतिक भाग्य भारतीय स्वयं बनाएंगे। 1924 में पं. मोतीलाल नेहरू ने संविधान सभा के गठन की फिर मांग की लेकिन अंग्रेज़ों द्वारा उनकी मांग को भी ठुकरा दिया गया। तब से संविधान सभा के गठन की मांग लगातार उठती रही लेकिन अंग्रेज़ों द्वारा इसे हर बार ठुकराया जाता रहा।
* संविधान सभा 9 दिसम्बर, 1946 को सच्चिदानंद सिन्हा की अध्यक्षता में पहली बार समवेत हुई थी लेकिन मुस्लिम लीग ने अलग पाकिस्तान बनाने की मांग को लेकर इस बैठक का बहिष्कार किया।
* 11 दिसम्बर, 1946 को हुई संविधान सभा की बैठक में डा. राजेन्द्र प्रसाद को संविधान सभा का अध्यक्ष चुना गया और वह संविधान के निर्माण का कार्य पूरा होने तक इस पद पर रहे।
* संविधान के निर्माण में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा।
* संविधान के निर्माण कार्य पर कुल 63 लाख 96 हज़ार 729 रुपये का खर्च आया।
* संविधान के निर्माण कार्य में कुल 7635 सूचनाओं पर चर्चा की गई।
* 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ।