झारखंड मंत्रिमंडल विस्तार के लिए शपथ ग्रहण समारोह आज

रांची, 28 जनवरी - झारखंड में हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार आज किया जाएगा और नए मंत्रियों को रांची के राजभवन में आज दोपहर तीन बजकर 45 मिनट पर आयोजित शपथग्रहण समारोह में शपथ दिलाई जाएगी। इससे पहले 24 जनवरी को मंत्रिमंडल के विस्तार की खबरें थीं लेकिन ऐन वक्त पर इसे टाल दिया गया था। माना जा रहा है कि कांग्रेस से तीन सदस्यों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार में आठ नए मंत्री राजभवन में आज आयोजित शपथग्रहण समारोह में शपथ ले सकते हैं।