सिद्धू जिस भी पार्टी में जाएंगे, 2022 में उसी पार्टी की सरकार बनेगी - ब्रह्मपुरा

जालंधर, 28 जनवरी - शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) कि कोर कमेटी के सदस्यों की सूबे के मौजूदा हालात को लेकर जालंधर के सर्किट हाऊस में बैठक खत्म होने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते जत्थेदार रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू इस समय पंजाब में सबसे अधिक मशहूर हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू जिस भी पार्टी में जाएंगे, साल 2022 में उसी पार्टी की सरकार बनेगी।