अमेरिका में भारत के राजदूत नियुक्त किए गए तरनजीत सिंह संधू

नई दिल्ली, 28 जनवरी - वरिष्ठ राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। यह जानकारी आज  विदेश मंत्रालय ने दी। बता दें कि इससे पहले भारतीय विदेश सेवा के 1988 बैच के अधिकारी संधू श्रीलंका में भारत के राजदूत थे।