शरजील के शब्द कन्हैया कुमार से भी ज्यादा खतरनाक - अमित शाह 

रायपुर, 28 जनवरी - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शाहीन बाग में कथित विवादित टिप्पणी करने वाले जेएनयू छात्र शरजील के बहाने विपक्ष पर निशाना साधा है। अमित शाह ने रायपुर में कहा कि उसके शब्द कन्हैया कुमार से भी ज्यादा खतरनाक हैं। अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में मध्य क्षेत्रीय परिषद (सीजेडसी) की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, 'शरजील का वीडियो देखो, उसका भाषण सुनो, उसने कन्हैया से भी ज्यादा खतरनाक शब्दों का प्रयोग किया है। आज दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है और उसे दिल्ली ला रही है। वह अब जेल में रहेगा।'