तरनजीत सिंह संधू अमरीका में भारत के राजदूत नियुक्त

नई दिल्ली, 28 जनवरी (भाषा) : वरिष्ठ राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को अमरीका में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। यह जानकारी मंगलवार को विदेश मंत्रालय ने दी। भारतीय विदेश सेवा के 1988 बैच के अधिकारी संधू वर्तमान में श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त हैं। वह वॉशिंगटन में हर्षवर्द्धन शृंगला का स्थान लेंगे। शृंगला को भारत का नया विदेश सचिव बनाया गया है।