सीएए और एनआरसी के खिलाफ भारत बंद, आज जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन

नई दिल्ली, 29 जनवरी - नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शन का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है। सीएए के खिलाफ आज कुछ संगठनों ने भारत बंद का एलान किया है। हालांकि इसे लेकर सभी राज्यों में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। बहुजन क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान कांजुरमार्ग स्टेशन पर एक रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया है। संगठन ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। वहीं, एक महीने से ज्यादा दिनों से दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही मुस्लिम महिलाएं बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मार्च करेंगे। इस दौरान शाहीन बाग की बुजुर्ग महिलाएं यहां प्रदर्शन को संबोधित करेंगे।