पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा श्री हरिमन्दिर साहिब में हुए नतमस्तक 

अमृतसर, 29 जनवरी - (हरमिन्दर सिंह, राजेश कुमार संधू) - पंजाब भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा आज श्री हरिमन्दिर साहिब में नतमस्तक हुए और गुरबानी कीर्तन का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने श्री गुरु रामदास लंगर हाल में भी सेवा की। अमृतसर पहुंचने पर अश्वनी शर्मा का भाजपा वर्करों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके उनके साथ पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान श्वेत मलिक भी मौजूद थे।