बैड से मिला मृत लड़के की बहन का चंडीगढ़ पुलिस द्वारा पिंजर बरामद

चंडीगढ़, 29 जनवरी - (अ. ब.) - चंडीगढ़ में मां की तरफ से अपने जिस ढाई वर्षीय बेटे को बैड में रखकर मारा गया था, कुछ महीने पहले उसकी बहन की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसी मामले की जांच में जुटी चंडीगढ़ पुलिस ने आज उस लड़की के पिंजर को बाहर निकाला। मृतक लड़की की पहचान कोमल के रूप में हुई है और उसका जन्म वर्ष 2019 में हुआ था और इसी वर्ष संदिग्ध परिस्थितियों  में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस द्वारा पिंजर का पोस्टमार्टम करवा लड़की की मौत के कारणों का पता लगाया जायेगा।