निर्भया के एक दोषी विनय शर्मा ने राष्ट्रपति से की दया की अपील

नई दिल्ली, 29 जनवरी - साल 2012 के दिल्ली के निर्भया सामूहिक दुष्कर्म कांड के एक और दोषी विनय शर्मा ने भारत के राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका दाखिल की है। विनय शर्मा के वकील एपी सिंह ने इसकी पुष्टी करते हुए बताया कि राष्ट्रपति से दया की अपील की गई है।