जामिया में प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने वाले की हुई पहचान 

नई दिल्ली, 30 जनवरी - दिल्ली के जामिया में सीएए प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने वाले की पहचान हो गई है। पिस्तौल लहराकर गोलीबारी करने वाले दोषी का नाम गोपाल बताया जा रहा है। वह ग्रेटर नोएडा के जेवर का रहने वाला है। दोषी नौजवान जो अपने फेसबुक प्रोफाइल पर खुद को राम भक्त गोपाल लिखता है। गोली चलाने वाला गोपाल जामिया का छात्र नहीं है। फायरिंग से पहले गोपाल कई बार जामिया से अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइव भी हुआ था। पुलिस की ओर से उसे हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।