पतंग उड़ाते समय छत से गिरने पर लड़के की मौत

होशियारपुर, 30 जनवरी - (बलजिन्दरपाल सिंह) - होशियारपुर के मोहल्ला सुतैहरी खुर्द में पतंग उड़ा रहे करीब 13 वर्षीय एक लड़के की छत से गिरने पर दुखदाई मौत हो गई। मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। उल्लेखनीय है कि मृतक लड़के का पिता बीते सोमवार को ही विदेश गया था।